मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में नाम एवं विवरण जांचने की सुविधा उपलब्ध

दुर्ग, 16 नवम्बर 2026/sns/- नगरपालिका आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के हेतु मतदाताओं/आम नागरिकों की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जा चुका है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पालिक निगम भिलाई से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदाता अब घर बैठे ऑनलाइन लिंक के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य जानकारी देख सकते हैं। विधानसभा मतदाता सूची में नाम एवं विवरण की जांच के लिए https://electoralsearch.eci.gov.in/uesfmempmikypo  तथा स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में जानकारी प्राप्त करने के लिए https://cgsecerms.cgstate.gov.in/u202612 लिंक उपलब्ध कराया गया है।

About The Author