871 किसानों से 3441.20 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
दुर्ग, 16 नवम्बर 2026/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के 123 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। प्रारंभ तिथि से अब तक 871 किसानों से 3441.20 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु समुचित प्रबंध की गई है।