सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के संविदा पदों के लिए कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा 25 नवंबर को

अम्बिकापुर, 18 नवम्बर 2026/sns/-  विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G) के अंतर्गत सहायक प्रोग्रामर (संविदा) और लेखापाल (संविदा) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पदवार वरीयता सूची जारी कर दी गई है ।
प्रकाशित वरीयता सूची के अनुसार, सहायक प्रोग्रामर (संविदा) के 2 अनारक्षित पदों के लिए 14 अभ्यर्थियों और लेखापाल (संविदा) के 7 पदों (अन्य पिछड़ा वर्ग-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-2) के लिए 35 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलाया गया है। कुल 49 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे ।
यह कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा 25 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से स्थानीय शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज, गांधी चैक, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी ।
 सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेजों के परीक्षण और सत्यापन के बाद ही कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनके निवास पते पर सूचना पत्र भेजा जा रहा है। यदि किसी कारणवश सूचना पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो इसे व्यक्तिगत सूचना मानकर परीक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहने पर कोई भी दावा मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट  www.surguja.gov.in  तथा सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

About The Author