वोटर आईडी में सुधार एवं पता परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

अम्बिकापुर, 19 नवम्बर 2026/sns/-   निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET मोबाइल एप अथवा वोटर पोर्टलwww.voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास ऑफलाइन आवेदन भी जमा किया जा सकता है।
इसी प्रकार मतदाता पहचान पत्र (EPIC) में नाम, जन्मतिथि, लिंग अथवा पते में त्रुटि सुधार, निवास स्थान परिवर्तन, कार्ड खोने या खराब होने पर नया कार्ड प्राप्त करने तथा मतदाता सूची में दिव्यांगजन (PwD) के रूप में चिन्हांकन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

About The Author