सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, ग्रामीणों को मिल रही डिजिटल सुविधा

बीजापुर 20 नवंबर 2026/sns/-जिले में डिजिटल सुशासन की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बनता जा रहा है। शासन की विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की पहल से अब दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक भी आवश्यक शासकीय प्रमाण-पत्रों के लिए आसानी से आवेदन कर पा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के उसूर तहसील अंतर्गत ग्राम बासागुड़ा निवासी प्रदीप समतुल ने निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया है। प्रदीप समतुल द्वारा स्वयं ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिसका आवेदन क्रमांक 0707012618009158 है। आवेदन की प्रक्रिया तहसील कार्यालय उसूर के माध्यम से की गई है। सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल व्यवस्था से नागरिकों को आवेदन प्रस्तुत करने की सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया उपलब्ध हो रही है।दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए वरदान बन रहा सेवा सेतु पोर्टल- बीजापुर जैसे भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों वाले जिले में सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन करने में सहूलियत मिल रही है। साथ ही शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों से नागरिकों को निवास, आय, जाति सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण-पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सुलभ बनाने तथा अंतिम छोर के व्यक्ति को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच बढ़ने से ग्रामीण नागरिकों को सुविधा मिल रही है और डिजिटल सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।

About The Author