निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 27 नवम्बर तक
बिलासपुर, 20 नवम्बर 2026/sns/- शासकीय महिला आईटीआई कोनी में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं युवतियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके तहत डिजिटल मित्र (कंप्यूटर) कोर्स के लिए कुल 30 सीटों पर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण की कुल अवधि 240 घंटे निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला आवेदक निर्धारित आवेदन प्रारूप में 27 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए आवेदिका का न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना होगा। इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोनी, बिलासपुर में जमा कर सकती हैं। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक संस्था कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।