संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प

अम्बिकापुर, 26 नवम्बर 2026/sns/-    संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स सहित विभिन्न विभागों एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।

About The Author