प्रशासन की टीम ने बिचौलिययों से 80 कट्टा अवैध धान किया जब्त

बलौदाबाजार, 27 नवम्बर 2026/sns/-जिला प्रशासन द्वारा बिचौलियों पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं। इसी कड़ी मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने तहसील पलारी मे बिचौलियों पर कार्यवाही करते हुए 80 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम पलारी दीपक निकुंज के नेतृत्व मे तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम देवसुंदरा मे थानुराम वर्मा श्री राम ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान में 32 कट्टा एवं ग्राम दतान मे पूरनलाल साहू, अमृत ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान में 48 कट्टा धान का जब्ती प्रकरण तैयार कर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोचिये औऱ बिचौलिए पर कड़ी नजर रखी जा रही है।उपार्जन केंद्रों मे अवैध धान खापाने की कोशिश पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author