वर्ष 2026 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

राजनांदगांव, 28 नवम्बर 2026/sns/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान तथा मुख्य संरक्षक महोदय व मुख्य न्याधिपति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में वर्ष का अन्तिम लोक अदालत 12 दिसम्बर 2026 को जिला एवं तहसील न्यायालय में आयोजित की जाएगी। नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता द्वारा लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हांकित करने एवं उन्हें निराकरण के संबंध में 28 नवम्बर 2026 को जिला न्यायालय के न्यायाधीशों एवं तहसील न्यायालय के न्यायाधीशों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत में राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण चिन्हांकित करने तथा पक्षकारों से प्री-सिटिंग कर न्यायालयीन प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत करने कहा गया।

About The Author