राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक
बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/- /राज्य शासन के निर्देशानुसार कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को स्थान शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रोजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ऐसे आवेदक जो निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक है और मेले में शामिल होना वाहते है उनका रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु दोनो पंजीयन होना अनिवार्य है। ऐसे आवेदक जिन्होंने रोजगार पंजीयन या रोजगार मेला पजीयन नहीं किये है वे वेबसाईटhttps://erojgar.cg.gov.in/ या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। जो आवेदक पूर्व में अपना पंजीयन किये है तथा अपना फार्म अपूर्ण या पदों का चयन नहीं किये है वे अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से योग्यतानुसार संबंधित पद का चयन करते हुए अपना आवेदन फार्म 29 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर सकते है। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र आधार कार्ड इत्यादि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर स्वयं के व्यय से उपस्थित हो सकते है।इसमें शामिल होने के लिये किसी प्रकार मार्ग व्यय देय नहीं होंगा। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार से सम्पर्क कर सकते हैं