कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में शासकीय, अर्द्वशासकीय, प्राइवेट संस्थानों में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण अधिनियम 2013 की धारा की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी एवं मिशन शक्ति महिला हब जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न द्वारा विशाल मेंगा मार्ट ,आशीष कलेक्शन ,रिलायंस के टेªडस में जाकर कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण अधिनियम की जानकारी देते हुए आंतरिक शिकायत समिति का गठन करवाया गया तत्पश्चातपोर्टल पर पंजीयन कर आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों को ऑनबोर्ड किया गया ।कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण अधिनियम 2013 की धारा
4 अनुसार जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य है।