ग्रामीणों को दी गई जी-राम जी योजना से सशक्त एवं समृद्ध ग्रामीण भारत के निर्माण की जानकारी


दुर्ग, 29 जनवरी 2026/
sns/- जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में दीवार लेखन, रैली एवं जन चौपाल, पंपलेट वितरण कार्य किया गया। ग्राम पंचायत ढौर में शासन की जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीणों को अवगत कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम जी योजना एवं एक्ट, 2025 का पंपलेट वितरण कर जानकारी साझा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम भ्रमण करते हुए प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंचायत प्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे। जन चौपाल में श्री अरदीप ढीढी, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), जिला पंचायत दुर्ग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *