वॉक इन इन्टरव्यू 01 अप्रैल को

सुकमा, 17 मार्च 2026/sns/-अकांक्षी ब्लाक हेतु जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम किस्टाराम एवं चिंतलनार में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जाना है जिस हेतु प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति किया जाना है। सिलाई प्रशिक्षक किस्टाराम हेतु  02 पद और चिंतलनार में 02 पद, न्यूनतम योग्यता 12 वीं उर्तीण या समकक्ष तकनीकी योग्यता सिलाई, टेलरिंग डिप्लोमा, आईटी आई, किसी संस्था में न्यूनतम 01 वर्ष, शासकीय, अर्धशासकीय, गैर सरकारी संस्था में मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवा प्रदान किया हो। प्रशिक्षक हेतु इच्दुक अभ्यर्थी वॉक इन इन्टरव्यू 01 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत कोंटा में सुबह 11ः00 बजे सभी पूर्ण दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर शामिल हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जनपद पंचायत कोंटा कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *