शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ बीजापुर में बच्चों को पिलाया गया आयरन व विटामिन, सिरप

बीजापुर, 18 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विकास गवेल द्वारा 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक चलाए जाने वाले शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत बीजापुर नगर के जेलबाड़ा जयनगर एवं शांतिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को आयरन और विटामिन, का सिरप पिलाकर की गई।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित माताओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने बच्चों को उम्र के अनुसार सभी आवश्यक टीके समय पर लगवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। माताओं को बच्चों और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर बीपीएम श्री दीपक देवांगन, सुपरवाइजर श्री गोपाल साहू, श्रीमती मंजू साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन दीदियां तथा सेक्टर प्रभारी बीजापुर नीलकंठ जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *