आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन 23 अप्रैल तक
मुंगेली, 07 अप्रैल 2026/sns/- जिले के विभिन्न ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जैतपुरी, भर्राकुंडा, कोसमा और जरहागॉव आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 केंद्रों में सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी। नियम एवं शर्तों सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।