23 अप्रैल तक रुचि की अभिव्यक्ति जमा करने का अवसर

मुंगेली, 07 अप्रैल 2026/sns/- अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के संचालन हेतु अभिरुचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 23 अप्रैल तक अपने प्रस्ताव संबंधित विभाग में जमा कर सकती हैं। यह पहल मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसके तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राज्य के चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयनित संस्थानों को योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के शिक्षण एवं आवास की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि योजना से संबंधित आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

About The Author