तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित, आवेदन 30 अप्रैल तक
मुंगेली, 07 अप्रैल 2026/sns/- संभागीय अनुज्ञापन समिति बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार माह जुलाई में 2026 में तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन पत्र सहित अन्य जानकारी कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन बिलासपुर संभाग बिलासपुर प्रथम तल ‘‘यू.डी.एम. हॉस्पिटल बिल्डिंग’’ होमगार्ड कैम्पस के पास कुदुदण्ड बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।