ईसीसीई को बढ़ावा देने 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण
सुकमा, 07 अप्रैल 2026/sns/-जिले में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) कार्यक्रम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा के डीपीआरसी भवन में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मोबाइल क्रेचेस, दिल्ली की टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें जिले के कुल 31 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ईसीसीई कंसल्टेंट शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकासकृशारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए मोबाइल क्रेचेस, दिल्ली की विशेषज्ञ टीमकृगीतांजलि, नीलम श्रीवास्तव एवं मीनू द्वारा पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
7 दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ईसीसीई की अवधारणा, उसका महत्व एवं उद्देश्यों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पाठ्यक्रम की प्रारंभिक दो इकाइयों पर विशेष फोकस किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है, ताकि वे आगे अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस शुभारंभ अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम, पीपीआईए फेलो सुश्री अर्कजा कुठियाला तथा मोबाइल क्रेचेस के प्रतिनिधि श्री मोतीलाल कावड़े एवं रूपेन्द्र देवदास उपस्थित थे।