8 अप्रैल को राजस्व शिविर का आयोजन

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अप्रैल 2026/sns/-  जिले में 8 अप्रैल को राजस्व शिविर सारंगढ़ तहसील के ग्राम अमेठी, घोठला बड़े, केडार, चंवरपुर, बरमकेला तहसील के ग्राम कंचनपुर, खिचरी, पड़कीडीपा, बोरे, झनकपुर, सरिया तहसील के ग्राम बुदबूदा, गोबरसिंहा, बरगांव, तोरा, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम गोविन्दवन, भटगांव तहसील के ग्राम चारपाली, चिचोली, खुरदरहा, चुरेला, रोहिना, सरसीवा तहसील के ग्राम तौलीडीह, बछौरडीह टिहलीपाली तिलईपाली, रायकोना और कोसीर में किया जायेगा, जहां  राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि  का निराकरण होगा।

About The Author