आपदा पीड़ित परिजनों को मिली 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 07 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आपदा पीड़ित 03 परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली जिला दुर्ग निवासी मृतक हीरा सिंह यादव की 31 जुलाई 2023 को तालाब के पास जहरीले सांप के काटने से ईलाज के दौरान शासकीय अस्पताल दुर्ग में मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार चरोदा भिलाई 3 निवासी मृतिका हिमेश्वरी महिपाल की 23 जुलाई 2019 को सिगड़ी से खाना पकाते समय कपड़े में आग लगने से उपचार के दौरान 25 जुलाई 2019 को मृत्यु हुई थी। ग्राम तेलीगुंडरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी मृतक देव्यांशा साहू की 09 मई 2025 को खेलते-खेलते घर के पीछे तालाब में डुबने से मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. हीरा सिंह यादव की पत्नी श्रीमती पूजा यादव, स्व. देव्यांशा साहू की पिता प्रेमशंकर साहू एवं माता श्रीमती युगेश्वरी साहू और स्व. हिमेश्वरी महिपाल की पति रवि कुमार महिपाल को क्रमशः 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है।

About The Author