कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 9 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी में विभिन्न टेस्ट की संख्या कम होने पर आवश्यक उपकरण और केमिकल की व्यवस्था कर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आईपीडी, ओपीडी, प्रसूति (जच्चा-बच्चा) वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से पूछ -ताछ की और आवश्यक किट भी प्रदान किये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नेत्र विभाग में भर्ती मरीजों से स्वयं संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला मरीज के सुनने में समस्या होने पर उन्होंने तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों से योजना के सम्बन्ध में पूछ ताछ की। इसके साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं से संवाद भी किया और उनके उचित देखभाल व परामर्श हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About The Author