विकासखंड मिशन कार्यालयों में संविदा नियुक्ति हेतु 15 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 9 अप्रैल 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”  अंतर्गत  जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा विकासखंड मिशन कार्यालयों में  विकासखंड परियोजना प्रबंधक (जनपद पंचायत)के 4 एवं क्षेत्रीय समन्वयक (जनपद पंचायत) के 2 पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । योग्यता रखने वाले पात्र आवेदक 15 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम से पंजीकृत, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।यह नियुक्ति एकमुश्त मासिक वेतन आधार पर राज्य शासन द्वारा  निर्धारित आरक्षण एवं अर्हता के अनुसार की जाएगी।

 इच्छुक उम्मीदवार आवेदन, योग्यता एवं नियम शर्तो की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट www.balodabazar.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते है।व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे.निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 विकासखंड परियोजना प्रबंधक (जनपद पंचायत)  हेतु शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से स्नाकोत्तर या द्विवर्षीय डिप्लोमा निर्धारित की गई है। साथ ही 1 वर्ष संबंधित क्षेत्र का प्रासंगिक कार्यानुभव होना आवश्यक है।इसी प्रकार क्षेत्रीय प्रबंधक हेतु शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ,मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा,सर्टिफिकेट अभ्यर्थी को स्नातक उपाधि उपरांत विकासखंड, क्लस्टर स्तर के पद का प्रबंधकीय, समन्वयक न्यूनतम 1 वर्ष संबंधित क्षेत्र का प्रासंगिक कार्यानुभव होना आवश्यक है।

About The Author