कलेक्टर के निर्देश का त्वरित अमल,कृषि उपज मण्डी परिसर में किसानों को मिली पेयजल क़ी सुविधा
बलौदाबाजार, 10 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश के 24 घण्टे के अंदर कृषि उपज मण्डी परिसर भाटापारा में किसानों के लिये पेयजल क़ी व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही शौचालय क़ी भी साफ सफाई करा दी गई है।
एसडीएम श्यामा पटेल ने बताया कि मण्डी परिसर में किसानों के लिये शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु कई स्थानों पर घड़े में पानी रखवाया गया है।इसके साथ ही खराब नल क़ी मरम्मत व प्लेटफॉर्म क़ी साफ सफाई कराया गया है। अब नल से पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां स्थित सार्वजनिक शौचालय व स्नान घर क़ी भी बेहतर साफ -सफाई हो गया है।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण के दौरान किसानों की मांग पर पेयजल क़ी व्यवस्था एवं शौचालय क़ी साफ सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिये थे।