राजस्व पखवाड़ा में हो रहा राजस्व कार्यों का त्वरित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में ग्राम मल्दा ब में गुरुवार को क्लस्टर स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को अतिथियों, कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार के द्वारा राजस्व कार्य के त्वरित निराकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक टीकाराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य हरिहर, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार एन के सिन्हा, प्रकाश पटेल सहित सारंगढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित बड़ी संख्या में तहसील के ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।
इस दौरान अतिथियों ने बी 1 नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, द्वितीय प्रति किसान किताब, आय- जाति- निवास प्रमाण पत्र, अभिलेख त्रुटि सुधार, रिकॉर्ड दुरूस्ती तथा वन पट्टा का फौती नामांतरण, प्राकृतिक आपदा, इत्यादि प्रकरणों के दस्तावेज 42 किसानों को वितरित किये। किसानों ने अपने कार्य के शीघ्र निराकरण के कार्यवाही को मंच के माध्यम से सबके सामने बखान किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरे जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।