मोहतरा ‘क’ में समाधान शिविर आज 18 ग्राम पंचायत के लोग होंगे शामिल
बलौदाबाजार, 8 मई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 9 मई को विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा (क ) में समाधान शिविर होग़ा।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा।
ग्राम पंचायत मोहतरा (क ) शिविर में 18 ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे जिसमें ग्राम पंचायत आमाखोहा, असनीन्द,बैगनडबरी, बम्हनी, बिलारी (क), चरौदा (क),छाँछी, छरछेद, दर्रा (क ) देवरीकला,हटोद,खर्री, खर्वे, कोट (क), मोतीपुर, मोहतरा (क) मुड़ियाडीह एवं पीसीद शामिल है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। शिविर स्थल पर आवेदन पंजीयन केन्द्र होग़ा।शिविर में जल संचयन की शपथ ली जाएगी। पारंपरिक वेशभूपा में छत्तीसगढ़ी लोक कला, विभागीय योजनाओं एवं जल संचयन एवं संरक्षण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होग़ा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,विद्यत विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,खाद्य विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विभाग,कौशल उन्नयन विभाग, जिला विधिक सेवा,कषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,उद्योग विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,जल संसाधन विभाग,वन विभाग,समाज कल्याण विभाग,खेल विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।शिविर में अधिक से अधिक लोगों क़ी उपस्थिति हेतु शिविर आयोजन के पूर्व सभी सम्बधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये गए हैं।