राजस्व मंत्री ने सुशासन तिहार में हितग्राही गोविंदा का कराया गृह प्रवेश सौंपी खुशियों क़ी चाबी

बलौदाबाजार, 08 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार में जहां लोगों क़ी समस्याओं क़ी त्वरित सुनवाई हो रही है वहीं अनेक सौगाते भी मिल रही है।विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित समाधान शिविर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही गोविंदा को गृहप्रवेश कराया और आवास क़ी चाबी सौंपी।

मंत्री श्री वर्मा ने हितग्राही गोविंदा को सुन्दर आवास बनाने एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण हेतु बधाई देते हुए उपहार भेंट क़ी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया है। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास क़ी स्वीकृति दी है। अब हर गरीब का घर पक्का होग़ा। बरसात में कोई दिक्क़त नहीं होगी।

हितग्राही गोविंदा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आवास स्वीकृत हुआ और तीन किश्तो में 1 लाख 20 हजार रुपए बैंक खाता में आया। इस राशि के अलावा अपने पास बचत के पैसे का भी उपयोग मकान बनाने में किया है। गोविंदा ने कहा कि पहले मिट्टी के घर में रहते थे। पक्का बनाने क़ी सोचते थे लेकिन हालात उसे पूरा नहीं करने देता था। अब जब से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हुआ है गांव -गांव में पक्के मकान बन रहे है। मेरा सपना भी पूरा हो गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author