अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू
कवर्धा, 09 मई 2026/sns/- अग्निवीर (भारतीय थलसेना) भर्ती 2026-27 हेतु कबीरधाम जिले से 339 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए 04 मई से ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जून 2026 में आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों के चयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा, जिससे जिले के युवा भी लाभान्वित हो सकेंगे। प्रशिक्षण कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को दायित्व सौंपा गया है। गणित एवं तार्किक योग्यता विषय के लिए श्री सूरज गुप्ता-9131677150 तथा सामान्य अध्ययन एवं विज्ञान विषय हेतु श्री अश्विन कुमार दिवाकर-6261500593 को जिम्मेदारी दी गई है। ऑनलाइन प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व भी संबंधित प्रशिक्षकों को सौंपा गया है।
समाचार क्रमांक-558/राहुल
दो परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 08 मई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत ग्राम अजय कुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां श्रीमती प्रतिमा बाई गंधर्व कोे राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है। ग्राम चिमरा निवासी राजेश साहू एवं उनके पुत्र नरेन्द्र साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी/मां को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत 04 लाख रूपए की दर से 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।