सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कार्यों का किया समीक्षा 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मई 2026/sns/- राजस्व, राहत एवं आपदा और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सुशासन तिहार में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ़ में जिले के विकास कार्यों का समीक्षा बैठक लिया। सभी विभागों के अधिकारियों ने विभागवार अपने विभाग की योजनाओं का लक्ष्य, उपलब्धि और लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं कर पाने के कारण की जानकारी दीं। बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 बैठक में जिस योजनाओं और गतिविधियों पर समीक्षा हुआ उनमें एग्रीस्टेक में सभी किसानों का पंजीयन, जिले में पेट्रोल डीजल, खाद, बीज की उपलब्धता और भंडारण, पीएम आवास, पेयजल, जिला खनिज न्यास मद के 613 परियोजना में 203 कार्य पूर्ण, पीएम उज्जवला गैस, पीएम सूर्य घर, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का ईकेवायसी, टीबी मुक्त पंचायत, बच्चों का टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि, जिले के अस्पतालो में स्वास्थ्य सुविधा आदि शामिल थे। 

प्रभारी मंत्री ने बैठक में अधिकारियो को एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का ईकेवायसी कार्य को समय के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप से पूछा कि, जिले में ऐसे कितने गांव है, जहाँ पानी की समस्या है और समस्या को दूर करने क्या उपाय किये गए। अधिकारी ने कहा कि, जिले के 360 गांव में पानी की उपलब्धता है, जिले में 6 गांव है जहां भू जल स्तर कम होने के कारण वहां बोर खनन करने पर पानी नहीं मिला, वहां वैकल्पिक व्यवस्था में जितने चालू बोरिंग है वहां से और सारंगढ़ शहर में पानी नगरपालिका के टैंकर से उपलब्ध कराया जा रहा है। 

मंत्री ने कानून व्यवस्था, गांजा अफीम, अवैध शराब बिक्री, भंडारण, तस्करी पर रोकथाम की कार्यवाही की जानकारी ली। 

राजस्व मंत्री ने कहा कि गर्मी में वाटर लेवल कम हो जाता है। पेयजल समस्या को दूर करने का एक ही उपाय है और वह है जल संरक्षण। जल संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने के कदम उठायें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रत्येक गरीब परिवार में समृद्धि आये। कोई भी नागरिक छोटे छोटे काम के लिए परेशान न हो। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि गांव-गांव, जन-जन तक सरकार की योजनाओं को ले जाने में, हितग्राहियों को लाभ देने में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का योगदान होता है। सरकार की मंशा है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलें। सुशासन तिहार में विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें, मौके पर आवेदनों का निराकरण करें।

About The Author