अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति करेगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनअखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक गत दिवस प्रदेश कार्यालय ओम सोसाइटी, सुंदर नगर रायपुर में सम्पन्न हुई।

प्रेस विज्ञप्तिअखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति करेगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनअखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक गत दिवस प्रदेश कार्यालय ओम सोसाइटी, सुंदर नगर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह” को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा जून माह में ब्राह्मण समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।बैठक में डॉ. एस.के. शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, शशांक खरे, राजकुमार व्यास, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी, श्रीमती लक्की दुबे, श्रीमती साधना शुक्ला, अवधेश धर दीवान, प्रदीप मिश्रा, प्रतीक तिवारी, विमल ओझा, अनिल दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author