आईएसआई प्रमाणित हेलमेट के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2026/sns/- सड़क सुरक्षा एवं दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से आईएसआई प्रमाणित हेलमेट के उपयोग के संबंध में, हेलमेट की गुणवता, सही तरीके से हेलमेट पहनना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे शासकीय डीके महाविद्यालय एवं मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार के लगभग 180 छात्र-छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो जलज सिह राजपूत द्वारा आईएसआई हेलमेट की गुणवत्ता, सही तरीके से हेलमेट पहनना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही जिला परिवहन अधिकारी एम.एल साहू ने ड्रायविंग लायसेंस की महता एवं प्रक्रिया के बारे में बताया तथा निरीक्षक प्रभारी यातायात बलौदाबाजार द्वारा यातायात नियमों एवं साइबर क्राईम संबंधी जानकारी दी।