सीएचएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव, 13 मई 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ. अंकिता गोस्वामी द्वारा ड्यूटी रोस्टर का डिस्प्ले नहीं कराया जाना पाया गया। इस पर सीएचएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी रोस्टर का प्रदर्शन कराना संस्था प्रभारी की नैतिक जिम्मेदारी है। उपस्थिति जांच के दौरान पीजीएमओ डॉ. गरिमा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका शर्मा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईशा गाजी तथा स्टॉफ नर्स श्रीमती चित्ररेखा कार्य से अनुपस्थित पाई गई। वहीं फार्मासिस्ट श्रीमती नेहा परवीन लंबे समय से बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर होना पाया गया। सीएचएमओ ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने, कार्य में लापरवाही बरतने एवं अवकाश स्वीकृति के बिना कार्यस्थल से दूर रहने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी घुमका डॉ. नंदकिशोर टंडन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) श्री संदीप ताम्रकार उपस्थित थे।

About The Author