अम्बिकापुर में 16 मई को एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 15 मई 2026/sns/-  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों तक बैंकिंग ऋण सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से 16 मई 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समन्वय से एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के लाइवलीहुड कॉलेज में किया जाएगा। जिले के लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों, निर्माताओं, सेवा प्रदाताओं, स्वास्थ्य संस्थानों, होटल व्यवसायियों एवं उद्यमियों को विभिन्न ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना है। जिले के समस्त उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को कार्यक्रम में सहभागिता कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author