बया शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह 20 गांव लोग हुए शामिल

बलौदाबाजार,19मई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत सोमवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बया सहित 20 ग्राम पंचायत के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिविर में प्राप्त 865 आवेदनों में से 125 का मौक़े पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण हेतु शपथ भी ली गई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा  राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा  आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा  महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे,भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी 5 टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिम,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं
इसके साथ ही विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत तुलसी एवं 4 नगरीय निकायों में भी शिविर आयोजित हुआ

About The Author