सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली, 20 मई 2026/sns/- सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने बताया कि ग्राम नवापारा निवासी सुमन बांधड़े का रायपुर रोड बायपास के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक की पत्नी श्रीमती रामकली बांधड़े को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में मृतक के वैध वारिस को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल होने पर 10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है।