सुशासन तिहार 2025 में त्वरित कार्रवाई से पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख का बकरी शेड
सुकमा, 20 मई 2026/sns/- सुकमा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदपल्ली के पटेलपारा निवासी हितग्राही श्री पोड़ियामी जोगा पिता श्री पोज्जा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बकरी शेड का निर्माण कराकर लाभान्वित किया गया। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ हितग्राही की आजीविका को भी मजबूत आधार मिला है।
श्री जोगा ने सुशासन तिहार 2025 के दौरान आयोजित सुशासन शिविर में बकरी शेड निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल 1 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके बाद निर्धारित समय-सीमा में बकरी शेड का निर्माण पूर्ण कराया गया।
बकरी शेड बनने से श्री जोगा के पशुपालन कार्य को बेहतर सुविधा मिली है और अब उनकी आमदनी बढ़ने की संभावना भी प्रबल हुई है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।