सुशासन तिहार ला रहा जीवन में सवेरा ग्राम बिलमा के जमुनिया का बना आयुष्मान कार्ड


अम्बिकापुर, 20 मई 2026/sns/-
 राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ अभियान का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस अभियान के माध्यम से दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बिलमा के जमुनिया को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल गई है।

इलाज की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
ग्राम बिलमा के हितग्राही  श्रीमती जमुनिया ने अपनी खुशी और राहत व्यक्त करते हुए बताया कि पहले आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें अपना और अपने परिवार का इलाज कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, पहले तबियत बार-बार खराब होती थी और कार्ड न होने के कारण इलाज कराने में बड़ी आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही थी। लेकिन आज ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में मेरा आयुष्मान कार्ड आसानी से बन गया है। अब हम इसी कार्ड के माध्यम से बिना किसी परेशानी के अपना समुचित इलाज करवा सकेंगे।

मुख्यमंत्री जी को दिया धन्यवाद
लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे जनमुनिया ने राहत की सांस लेते हुए इस संवेदनशील पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार की अनूठी पहल से हम जैसे गरीब और आम नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान हो रहा है।

सुशासन तिहार में जनता के द्वार पहुंच रहा प्रशासन
 ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है। इस अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, और पेंशन जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं से सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में सुशासन की सरकार’ की परिकल्पना साकार हो रही है।

About The Author