रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण में आवेदकों के चयन हेतु 21 मई से लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर में होगी काउंसलिग


अम्बिकापुर, 20 मई 2026/sns/-
 केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एसईसीएल बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 1000 जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकों के चयन हेतु 21 मई से 28 मई 2026 तक लाईवलीहुड कॉलेज भवन नमनाकला रोड गांधी चैक के पास अंबिकापुर में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-टूल रूम, मशीन ऑपरेटर और प्रोग्रामर – सी.एन.सी. मिलिंग के 04 माह के कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 11वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 28 वर्ष होना चाहिये। इच्छुक हितग्राही 10वीं की अंक सूची, आधार कार्ड की प्रति, छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं। इच्छुक हितग्राही पंजीयन हेतु श्री गेंदलाल ढीढी मोेबाईल नं. 9589566641 तथा श्री नीरज कुमार सार्वा मोेबाईल नं. 9993788497 से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

About The Author