शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 28 मई तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 20 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने नगर पालिका अकलतरा क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकान अकलतरा दुकान आईडी 541005006 और विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटमीसोनार (स्टेशन मोहल्ला) व शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटमीसोनार दुकान आईडी 542003001 के आबंटन के लिए 28 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने बताया कि नगर पालिका अकलतरा एवं विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार अंतर्गत समस्त स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र वर्तमान माह से विगत एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था/समूह की छायाप्रति के साथ 28 मई 2026 शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेन पत्र पर कोई विचार नही किया जावेगा।