23 एवं 25 मई को आयोजित होने वाले शिविर में आंशिक संशोधन

बलौदाबाजार, 21 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले समाधान शिविर की तिथि में अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई एवं 25 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिविर अब 22 मई को आयोजित होंगे। इसमें विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत कोटियाडीह, पलारी के गिधपुरी, सिमगा के ग्राम भटभेरा, बलौदाबाजार के ग्राम सकरी, भाटापारा के ग्राम करहीबाजार शामिल हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इन ग्राम पंचायतों में 22 मई को शिविर आयोजन की तैयारी हेतु निर्देशित किया है।

About The Author