सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर में जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं का किया गया वितरण

मुंगेली, 22 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लालपुरथाना स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन मासिक पत्रिका तथा शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
इन पुस्तिकाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। ग्रामीणों ने जनमन पत्रिका एवं ब्रोशर को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे शासन की योजनाओं की जानकारी सुलभ हुई है और वे इनका लाभ उठाने के लिए अधिक सजग हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनमन मासिक पत्रिका में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, शासन की योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उठाए गए कदमों की जानकारियों का समावेश रहता है, जिसे आमजनों को निःशुल्क वितरित किया जाता है।

About The Author