रोजगार मेले 38 युवा अंतिम रूप से चयनित

मुंगेली, 22 मई 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर प्राप्त किया। रोजगार मेले में जिलेभर से 109 आवेदक उपस्थित हुए और विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद 65 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 38 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन हुआ। चयनित युवाओं ने रोजगार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के प्रति आभार जताया।

About The Author