आवासीय खेल अकादमी बस्तर हेतु चयन ट्रायल 28 एवं 29 मई 2026 को 

 जांजगीर-चांपा, 25 मई 2026/sns/- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार जिला बस्तर, जगदलपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 में फुटबाल, एथलेटिक्स एवं आर्चरी के बालक खिलाड़ियों 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग हेतु आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। कलेक्टर जिला बस्तर के अनुमोदन उपरांत 28-29 मई 2026 को खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर में किया जाना है। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 27 मई 2026 शाम 05 बजे तक जांजगीर चांपा जिले के इच्छुक बालक खिलाड़ियों को जो भाग लेना चाहते है वे खेल अधिकारी कार्यालय जांजगीर से सूची सत्यापित कराकर उक्त चयन ट्रायल में भाग ले सकते है।

About The Author