आगामी खरीफ फसल की तैयारी हेतु मासिक कार्यशाला का आयोजन

बीजापुर, 08 मई 2026/sns/- कृषि अनुसंधान एवं विस्तार क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जिला बीजापुर मे जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मे मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण सकनी, केंद्र के अन्य विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. शमशेर आलम (पादप रोग विज्ञान), डॉ. राजकमल पटेल (शस्य विज्ञान), डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. सुनीता पटेल एवं भूपेंद्र कुमार तथा साथ ही साथ जिले के मैदानी कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, डीवाई प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती उषा नाग, बीटीएम/एटीएम उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको ने कृषि से सम्बंधित समसामायिक खरीफ ऋतु से संबंधित विषयो पर चर्चा कर कृषिगत समस्या के समाधान हेतु उपाय बतलाये द्य साथ ही प्राकृतिक खेती, ग्रीन मैन्युरिंग, फर्टिलाइजर अवेयरनेस, कीट एवं रोगों का जैविक प्रबंधन तथा नील हरित शैवाल उत्पादन के बारे मे अधिकारियों को बतलाया गया ताकि वैज्ञानिक की तकनिकी विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर मजबूत पहुँच बन सके और इसका उपयोग बेहतर तरीके से किसानों के बीच मे किया जा सके।

About The Author