जिला पंचायत की बैठक 22 जून को

बिलासपुर, 17 जून 2026/sns/-जिला पंचायत की बैठक 22 जून 2026 को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में कृषि, शिक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्याें की समीक्षा की जाएगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन, आय-व्यय की जानकारी एवं खनिज विभाग अंतर्गत योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा तथा अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

About The Author