दिव्यांगजनों को 15 जुलाई से मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण

बिलासपुर, 17 जून 2026/sns/-समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला तिफरा में 15 से 35 वर्ष की आयु के अस्थिबाधित एवं श्रवणबाधित दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को 15 जुलाई 2026 से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक छात्र एवं छात्राएं आर्मेचर वाईडिंग एवं इलेक्ट्रिकल, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, स्क्रीन एवं प्रिटिंग एवं कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

About The Author