संभाग स्तरीय रोजगार मेला स्थगित

अम्बिकापुर, 19 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 20 जून 2026 (शनिवार) को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित था।

अपरिहार्य कारणवश उक्त संभाग स्तरीय रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया है। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों, नियोजकों एवं संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि मेले की नई तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

About The Author