21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कृषि उपज मंडी में होगा सामूहिक योगभ्यास

मुंगेली,19 जून 2026/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी मुंगेली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे तथा सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारी की गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कृषि उपज मंडी में होगा सामूहिक योगभ्यास

About The Author