माँ रामारामिन कृषक उत्पादक कम्पनी में सीईओ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती
सुकमा, 20 जून 2026/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिला सुकमा के विकासखंड कोण्टा के दुब्बाटोटा में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि आधारित व्यवसाय को नई दिशा देने हेतु माँ रामारामिन कृषक उत्पादक कम्पनी का नवीन गठन किया गया है। कम्पनी के सफल संचालन और प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 4 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पहल क्षेत्र के किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है