दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 24 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम खैलटुकरी निवासी महावीर साहू की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पत्नी खुरेखा को, ग्राम मोहगांव निवासी दुर्गा बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति श्री गुलाब दास मिरे को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।