शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों हेतु आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 24 जून 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर, जिला कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 11वीं में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग हेतु 06 तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग हेतु 02 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्राएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र दिनांक 07 जुलाई 2026 तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर में जमा कर सकती हैं। प्रवेश के लिए वही छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने सत्र 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हो। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर से प्राप्त किया जा सकता है।

About The Author